नहेमायाह Chapter 1

For English

Read नहेमायाह Chapter 1 Online

Read नहेमायाह Chapter 1 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नहेमायाह in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of नहेमायाह and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

नहेमायाह 1

अध्याय 1

1. हकल्याह के पुत्र नहेमायाह के वचन। बीसवें वर्ष के किसलवे नाम महीने में, जब मैं शूशन नाम राजगढ़ में रहता था,

2. तब हनानी नाम मेरा एक भाई और यहूदा से आए हुए कई एक पुरुष आए; तब मैं ने उन से उन बचे हुए यहूदियों के विषय जो बन्धुआई से छूट गए थे, और यरूशलेम के विष्य में पूछा।

3. उन्होंने मुझ से कहा, जो बचे हुए लोग बन्धुआई से छूटकर उस प्रान्त में रहते हैं, वे बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं, और उनकी निन्दा होती है; क्योंकि यरूशलेम की शहरपनाह टूटी हुई, और उसके फाटक जले हुए हैं।

4. ये बातें सुनते ही मैं बैठकर रोने लगा और कितने दिन तक विलाप करता; और स्वर्ग के परमेश्वर के सम्मुख उपवास करता और यह कह कर प्रार्थना करता रहा।

5. हे स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा, हे महान और भययोग्य ईश्वर! तू जो अपने प्रेम रखने वाले और आज्ञा मानने वाले के विष्य अपनी वाचा पालता और उन पर करुणा करता है;

6. तू कान लगाए और आंखें खोले रह, कि जो प्रार्थना मैं तेरा दास इस समय तेरे दास इस्राएलियों के लिये दिन रात करता रहता हूँ, उसे तू सुन ले। मैं इस्राएलियों के पापों को जो हम लोगों ने तेरे विरुद्ध किए हैं, मान लेता हूँ। मैं और मेरे पिता के घराने दोनों ने पाप किया है।

7. हम ने तेरे साम्हने बहुत बुराई की है, और जो आज्ञाएं, विधियां और नियम तू ने अपने दास मूसा को दिए थे, उन को हम ने नहीं माना।

8. उस वचन की सुधि ले, जो तू ने अपने दास मूसा से कहा था, कि यदि तुम लोग विश्वासघात करो, तो मैं तुम को देश देश के लोगों में तितर बितर करूंगा।

9. परन्तु यदि तुम मेरी ओर फिरो, और मेरी आज्ञाएं मानो, और उन पर चलो, तो चाहे तुम में से निकाले हुए लोग आकाश की छोर में भी हों, तौभी मैं उन को वहां से इकट्ठा कर के उस स्थान में पहुंचाऊंगा, जिसे मैं ने अपने नाम के निवास के लिये चुन लिया है।

10. अब वे तेरे दास और तेरी प्रजा के लोग हैं जिन को तू ने अपनी बड़ी सामर्थ और बलवन्त हाथ के द्वारा छुड़ा लिया है।

11. हे प्रभु बिनती यह है, कि तू अपने दास की प्रार्थना पर, और अपने उन दासों की प्रार्थना पर, जो तेरे नाम का भय मानना चाहते हैं, कान लगा, और आज अपने दास का काम सफल कर, और उस पुरुष को उस पर दयालु कर। (मैं तो राजा का पियाऊ था।)

About नहेमायाह Chapter 1

Read नहेमायाह Chapter 1 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नहेमायाह in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: नहेमायाह
Chapter: 1
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading नहेमायाह. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading नहेमायाह Chapter 1 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is नहेमायाह Chapter 1?

नहेमायाह Chapter 1 is part of the Book of नहेमायाह in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete नहेमायाह Chapter 1 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from नहेमायाह

  1. नहेमायाह Chapter 13
  2. नहेमायाह Chapter 7
  3. नहेमायाह Chapter 4
  4. नहेमायाह Chapter 11
  5. नहेमायाह Chapter 10
  6. नहेमायाह Chapter 9
  7. नहेमायाह Chapter 6

Explore More from पुराना नियम

  1. यशायाह Chapter 3
  2. नहेमायाह Chapter 8
  3. 2 शमूएल Chapter 13
  4. भजन संहिता Chapter 126
  5. गिनती Chapter 24
  6. श्रेष्ठगीत Chapter 3
  7. निर्गमन Chapter 18

Related Chapters & Readings

  1. यहोशू Chapter 11
  2. रोमियों Chapter 11
  3. यहोशू Chapter 12
  4. यशायाह Chapter 22
  5. प्रकाशित वाक्य Chapter 8
  6. न्यायियों Chapter 10
  7. भजन संहिता Chapter 106
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *