Read नहेमायाह Chapter 10 Online
Read नहेमायाह Chapter 10 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नहेमायाह in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of नहेमायाह and the Holy Bible online.
Choose a Chapter
नहेमायाह 10
अध्याय 10
1. जिन्होंने छाप लगाई वे ये हैं, अर्थात हकल्याह का पुत्र नहेमायाह जो अधिपति था, और सिदकिय्याह;
2. सरायाह, अजर्याह, यिर्मयाह;
3. पशहूर, अमर्याह, मल्किय्याह;
4. हत्तूश, शबन्याह, मल्लूक;
5. हारीम, मरेयोत, ओबद्याह;
6. दानिय्येल, गिन्नतोन, बारूक;
7. मशुल्लाम, अबिय्याह, मिय्यामीन;
8. माज्याह, बिलगै और शमायाह; ये ही तो याजक थे।
9. और लेवी ये थे: आजन्याह का पुत्र येशू, हेनादाद की सन्तान में से बिन्नई और कदमीएल;
10. और उनके भाई शबन्याह, होदिय्याह, कलीता, पलायाह, हानान;
11. मीका, रहोब, हशब्याह;
12. जक्कूर, शेरेब्याह, शबन्याह।
13. होदिय्याह, बानी और बनीन;
14. फिर प्रजा के प्रधान ये थे: परोश, पहत्मोआब, एलाम, जत्तू, बानी;
15. बुनी, अजगाद, बेबै;
16. अदोनिय्याह, बिग्वै, आदीन;
17. आतेर, हिजकिय्याह, मज्जूर;
18. होदिय्याह, हाशूम, बेसै;
19. हारीफ, अनातोत, नोबै;
20. मग्पीआश, मशुल्लाम, हेजीर;
21. मशेजबेल, सादोक, यद्दू;
22. पलत्याह, हानान, अनायाह;
23. होशे, हनन्याह, हश्शूब;
24. हल्लोहेश, पिल्हा, शोबेक;
25. रहूम, हशब्ना, माशेयाह;
26. अहिय्याह, हानान, आनान;
27. मल्लूक, हारीम और बाना।
28. शेष लोग अर्थात याजक, लेवीय, द्वारपाल, गवैये और नतीन लोग, निदान जितने परमेश्वर की व्यवस्था मानने के लिये देश देश के लोगों से अलग हुए थे, उन सभें ने अपनी स्त्रियों और उन बेटें-बेटियों समेत जो समझने वाले थे,
29. अपने भाई रईसों से मिलकर शपथ खाई, कि हम परमेश्वर की उस व्यवस्था पर चलेंगे जो उसके दास मूसा के द्वारा दी गई है, और अपने प्रभु यहोवा की सब आज्ञाएं, नियम और विधियां मानने में चौकसी करेंगे।
30. और हम न तो अपनी बेटियां इस देश के लोगों को ब्याह देंगे, और न अपने बेटों के लिये उनकी बेटियां ब्याह लेंगे।
31. और जब इस देश के लोग विश्रामदिन को अन्न वा और बिकाऊ वस्तुएं बेचने को ले आयेंगे तब हम उन से न तो विश्रामदिन को न किसी पवित्र दिन को कुछ लेंगे; और सातवें वर्ष में भूमि पड़ी रहने देंगे, और अपने अपने ॠण की वसूली छोड़ देंगे।
32. फिर हम लोगों ने ऐसा नियम बान्ध लिया जिस से हम को अपने परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये एक एक तिहाई शेकेल देना पड़ेगा:
33. अर्थात भेंट की रोटी और नित्य अन्नबलि और नित्य होमबलि के लिये, और विश्रामदिनों और नये चान्द और नियत पर्ब्बों के बलिदानों और और पवित्र भेंटों और इस्राएल के प्रायश्चित्त के निमित्त पाप बलियों के लिये, निदान अपने परमेश्वर के भवन के सारे काम के लिये।
34. फिर क्या याजक, क्या लेवीय, क्या साधारण लोग, हम सभों ने इस बात के ठहराने के लिये चिट्ठियां डालीं, कि अपने पितरों के घरानों के अनुसार प्रति वर्ष में ठहराए हुए समयों पर लकड़ी की भेंट व्यवस्था में लिखी हुई बात के अनुसार हम अपने परमेश्वर यहोवा की वेदी पर जलाने के लिये अपने परमेश्वर के भवन में लाया करेंगे।
35. और अपनी अपनी भूमि की पहिली उपज और सब भांति के वृक्षों के पहिले फल प्रति वर्ष यहोवा के भवन में ले आएंगे।
36. और व्यवस्था में लिखी हुई बात के अनुसार, अपने अपने पहिलौठे बेटों और पशुओं, अर्थात पहिलौठे बछड़ों और मेम्नों को अपने परमेश्वर के भवन में उन याजकों के पास लाया करेंगे, जो हमारे परमेश्वर के भवन में सेवा टहल करते हैं।
37. और अपना पहिला गूंधा हुआ आटा, और उठाई हुई भेंटे, और सब प्रकार के वृक्षों के फल, और नया दाखमधु, और टटका तेल, अपने परमेश्वर के भवन की कोठरियों में याजकों के पास, और अपनी अपनी भूमि की उपज का दशमांश लेवियों के पास लाया करेंगे; क्योंकि वे लेवीय हैं, जो हमारी खेती के सब नगरों में दशमांश लेते हैं।
38. और जब जब लेवीय दशमांश लें, तब तब उनके संग हारून की सन्तान का कोई याजक रहा करे; और लेवीय दशमांशों का दशमांश हमारे परमेश्वर के भवन की कोठरियों में अर्थात भणडार में पहुंचाया करेंगे।
39. क्योंकि जिन कोठरियों में पवित्र स्थान के पात्र और सेवा टहल करने वाले याजक और द्वारपाल और गवैये रहते हैं, उन में इस्राएली और लेवीय, अनाज, नये दाखपधु, और टटके तेल की उठाई हुई भेंटे पहुंचाएंगे। निदान हम अपने परमेश्वर के भवन को न छोड़ेंगे।
About नहेमायाह Chapter 10
Read नहेमायाह Chapter 10 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नहेमायाह in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.
Book Information
Book: नहेमायाह
Chapter: 10
Testament: Old Testament
How to Read this Chapter
Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading नहेमायाह. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.
More Resources
Continue Reading the Bible
Continue reading नहेमायाह Chapter 10 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.
Frequently Asked Questions
What is नहेमायाह Chapter 10?
नहेमायाह Chapter 10 is part of the Book of नहेमायाह in the Holy Bible.
Can I read this chapter online?
Yes. You can read the complete नहेमायाह Chapter 10 online for free with easy chapter navigation.
More Chapters from नहेमायाह
- नहेमायाह Chapter 13
- नहेमायाह Chapter 7
- नहेमायाह Chapter 2
- नहेमायाह Chapter 11
- नहेमायाह Chapter 6
- नहेमायाह Chapter 4
- नहेमायाह Chapter 1
Explore More from पुराना नियम
- दानिय्येल Chapter 11
- 2 इतिहास Chapter 22
- यिर्मयाह Chapter 11
- भजन संहिता Chapter 20
- निर्गमन Chapter 30
- भजन संहिता Chapter 143
- अय्यूब Chapter 20