व्यवस्थाविवरण Chapter 27

For English

Read व्यवस्थाविवरण Chapter 27 Online

Read व्यवस्थाविवरण Chapter 27 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of व्यवस्थाविवरण in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of व्यवस्थाविवरण and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

व्यवस्थाविवरण 27

अध्याय 27

1. फिर इस्राएल के वृद्ध लोगों समेत मूसा ने प्रजा के लोगों को यह आज्ञा दी, कि जितनी आज्ञाएं मैं आज तुम्हें सुनाता हूं उन सब को मानना।

2. और जब तुम यरदन पार होके उस देश में पहुंचो, जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है, तब बड़े बड़े पत्थर खड़े कर लेना, और उन पर चूना पोतना;

3. और पार होने के बाद उन पर इस व्यवस्था के सारे वचनों को लिखना, इसलिये कि जो देश तेरे पूर्वजों का परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुझे देता है, और जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, उस देश में तू जाने पाए।

4. फिर जिन पत्थरों के विषय में मैं ने आज आज्ञा दी है, उन्हें तुम यरदन के पार हो कर एबाल पहाड़ पर खड़ा करना, और उन पर चूना पोतना।

5. और वहीं अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पत्थरों की एक वेदी बनाना, उन पर कोई औजार न चलाना।

6. अपने परमेश्वर यहोवा की वेदी अनगढ़े पत्थरों की बनाकर उन पर उसके लिये होमबलि चढ़ाना;

7. और वहीं मेलबलि भी चढ़ाकर भोजन करना, और अपने परमेश्वर यहोवा के सम्मुख आनन्द करना।

8. और उन पत्थरों पर इस व्यवस्था के सब वचनों को शुद्ध रीति से लिख देना॥

9. फिर मूसा और लेवीय याजकों ने सब इस्राएलियों से यह भी कहा, कि हे इस्राएल, चुप रहकर सुन; आज के दिन तू अपने परमेश्वर यहोवा की प्रजा हो गया है।

10. इसलिये अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानना, और उसकी जो जो आज्ञा और विधि मैं आज तुझे सुनाता हूं उनका पालन करना।

11. फिर उसी दिन मूसा ने प्रजा के लोगों को यह आज्ञा दी,

12. कि जब तुम यरदन पार हो जाओ तब शिमौन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, युसुफ, और बिन्यामीन, ये गिरिज्जीम पहाड़ पर खडे हो कर आशीर्वाद सुनाएं।

13. और रूबेन, गाद, आशेर, जबूलून, दान, और नप्ताली, ये एबाल पहाड़ पर खड़े हो के शाप सुनाएं।

14. तब लेवीय लोग सब इस्राएली पुरूषों से पुकार के कहें,

15. कि शापित हो वह मनुष्य जो कोई मूर्ति कारीगर से खुदवाकर वा ढलवाकर निराले स्थान में स्थापन करे, क्योंकि इस से यहोवा को घृणा लगती है। तब सब लोग कहें, आमीन॥

16. शापित हो वह जो अपने पिता वा माता को तुच्छ जाने। तब सब लोग कहें, आमीन॥

17. शापित हो वह जो किसी दूसरे के सिवाने को हटाए। तब सब लोग कहें, आमीन॥

18. शापित हो वह जो अन्धे को मार्ग से भटका दे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

19. शापित हो वह जो परदेशी, अनाथ, वा विधवा का न्याय बिगाड़े। तब सब लोग कहें आमीन॥

20. शापित हो वह जो अपनी सौतेली माता से कुकर्म करे, क्योकिं वह अपने पिता का ओढ़ना उघाड़ता है। तब सब लोग कहें, आमीन॥

21. शापित हो वह जो किसी प्रकार के पशु से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

22. शापित हो वह जो अपनी बहिन, चाहे सगी हो चाहे सौतेली, उस से कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

23. शापित हो वह जो अपनी सास के संग कुकर्म करे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

24. शापित हो वह जो किसी को छिपकर मारे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

25. शापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये धन ले। तब सब लोग कहें, आमीन॥

26. शापित हो वह जो इस व्यवस्था के वचनों को मानकर पूरा न करे। तब सब लोग कहें, आमीन॥

About व्यवस्थाविवरण Chapter 27

Read व्यवस्थाविवरण Chapter 27 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of व्यवस्थाविवरण in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: व्यवस्थाविवरण
Chapter: 27
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading व्यवस्थाविवरण. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading व्यवस्थाविवरण Chapter 27 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is व्यवस्थाविवरण Chapter 27?

व्यवस्थाविवरण Chapter 27 is part of the Book of व्यवस्थाविवरण in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete व्यवस्थाविवरण Chapter 27 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from पुराना नियम

  1. 2 राजा Chapter 15
  2. आमोस Chapter 7
  3. 2 इतिहास Chapter 8
  4. 1 इतिहास Chapter 20
  5. योना Chapter 1
  6. एज्रा Chapter 5
  7. 2 इतिहास Chapter 36

Explore More from व्यवस्थाविवरण

  1. व्यवस्थाविवरण Chapter 25
  2. व्यवस्थाविवरण Chapter 34
  3. व्यवस्थाविवरण Chapter 12
  4. व्यवस्थाविवरण Chapter 6
  5. व्यवस्थाविवरण Chapter 21
  6. व्यवस्थाविवरण Chapter 28
  7. व्यवस्थाविवरण Chapter 15

Related Chapters & Readings

  1. गिनती Chapter 13
  2. उत्पत्ति Chapter 22
  3. अय्यूब Chapter 30
  4. 2 इतिहास Chapter 12
  5. नीतिवचन Chapter 19
  6. यशायाह Chapter 54
  7. भजन संहिता Chapter 26
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *