नीतिवचन Chapter 22

For English

Read नीतिवचन Chapter 22 Online

Read नीतिवचन Chapter 22 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नीतिवचन in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of नीतिवचन and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

नीतिवचन 22

अध्याय 22

1. बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है, और सोने चान्दी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है।

2. धनी और निर्धन दोनों एक दूसरे से मिलते हैं; यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है।

3. चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देख कर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़ कर दण्ड भोगते हैं।

4. नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

5. टेढ़े मनुष्य के मार्ग में कांटे और फन्दे रहते हैं; परन्तु जो अपने प्राणों की रक्षा करता, वह उन से दूर रहता है।

6. लड़के को शिक्षा उसी मार्ग की दे जिस में उस को चलना चाहिये, और वह बुढ़ापे में भी उस से न हटेगा।

7. धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, और उधार लेने वाला उधार देने वाले का दास होता है।

8. जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके रोष का सोंटा टूटेगा।

9. दया करने वाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है।

10. ठट्ठा करने वाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएंगे।

11. जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है।

12. यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि कर के, उसकी रक्षा करता है, परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है।

13. आलसी कहता है, बाहर तो सिंह होगा! मैं चौक के बीच घात किया जाऊंगा।

14. पराई स्त्रियों का मुंह गहिरा गड़हा है; जिस से यहोवा क्रोधित होता, वही उस में गिरता है।

15. लड़के के मन में मूढ़ता की गाँठ बन्धी रहती है, परन्तु छड़ी की ताड़ना के द्वारा वह उस से दूर की जाती है।

16. जो अपने लाभ के निमित्त कंगाल पर अन्धेर करता है, और जो धनी को भेंट देता, वे दोनो केवल हानि ही उठाते हैं॥

17. कान लगा कर बुद्धिमानों के वचन सुन, और मेरी ज्ञान की बातों की ओर मन लगा;

18. यदि तू उस को अपने मन में रखे, और वे सब तेरे मुंह से निकला भी करें, तो यह मन भावनी बात होगी।

19. मैं आज इसलिये ये बातें तुझ को जता देता हूं, कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो।

20. मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश और ज्ञान की बातें लिखता आया हूं,

21. कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूं, जिस से जो तुझे काम में लगाएं, उन को सच्चा उत्तर दे सके॥

22. कंगाल पर इस कारण अन्धेर न करना कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना;

23. क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा।

24. क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करने वाले के संग न चलना,

25. कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फन्दे में फंस जाए।

26. जो लोग हाथ पर हाथ मारते, और ऋणियों के उत्तरदायी होते हैं, उन में तू न होना।

27. यदि भर देने के लिये तेरे पास कुछ न हो, तो वह क्यों तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए?

28. जो सिवाना तेरे पुरखाओं ने बान्धा हो, उस पुराने सिवाने को न बढ़ाना।

29. यदि तू ऐसा पुरूष देखे जो कामकाज में निपुण हो, तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं॥

About नीतिवचन Chapter 22

Read नीतिवचन Chapter 22 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of नीतिवचन in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: नीतिवचन
Chapter: 22
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading नीतिवचन. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading नीतिवचन Chapter 22 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is नीतिवचन Chapter 22?

नीतिवचन Chapter 22 is part of the Book of नीतिवचन in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete नीतिवचन Chapter 22 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from नीतिवचन

  1. नीतिवचन Chapter 29
  2. नीतिवचन Chapter 20
  3. नीतिवचन Chapter 12
  4. नीतिवचन Chapter 17
  5. नीतिवचन Chapter 14
  6. नीतिवचन Chapter 11
  7. नीतिवचन Chapter 24

Explore More from पुराना नियम

  1. यशायाह Chapter 28
  2. उत्पत्ति Chapter 31
  3. निर्गमन Chapter 25
  4. यिर्मयाह Chapter 5
  5. यिर्मयाह Chapter 14
  6. गिनती Chapter 11
  7. भजन संहिता Chapter 136

Related Chapters & Readings

  1. प्रेरितों के काम Chapter 21
  2. 1 थिस्सलुनीकियों Chapter 4
  3. उत्पत्ति Chapter 7
  4. प्रकाशित वाक्य Chapter 10
  5. भजन संहिता Chapter 123
  6. 1 राजा Chapter 1
  7. भजन संहिता Chapter 23
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *