मत्ती Chapter 2

For English

Read मत्ती Chapter 2 Online

Read मत्ती Chapter 2 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of मत्ती in the New Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of मत्ती and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

मत्ती 2

अध्याय 2

1. हेरोदेस राजा के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तो देखो, पूर्व से कई ज्योतिषी यरूशलेम में आकर पूछने लगे।

2. कि यहूदियों का राजा जिस का जन्म हुआ है, कहां है? क्योंकि हम ने पूर्व में उसका तारा देखा है और उस को प्रणाम करने आए हैं।

3. यह सुनकर हेरोदेस राजा और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।

4. और उस ने लोगों के सब महायाजकों और शास्त्रियों को इकट्ठे करके उन से पूछा, कि मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए?

5. उन्होंने उस से कहा, यहूदिया के बैतलहम में; क्योंकि भविष्यद्वक्ता के द्वारा यों लिखा है।

6. कि हे बैतलहम, जो यहूदा के देश में है, तू किसी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सब से छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा।

7. तब हेरोदेस ने ज्योतिषियों को चुपके से बुलाकर उन से पूछा, कि तारा ठीक किस समय दिखाई दिया था।

8. और उस ने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, कि जाकर उस बालक के विषय में ठीक ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उस को प्रणाम करूं।

9. वे राजा की बात सुनकर चले गए, और देखो, जो तारा उन्होंने पूर्व में देखा था, वह उन के आगे आगे चला, और जंहा बालक था, उस जगह के ऊपर पंहुचकर ठहर गया॥

10. उस तारे को देखकर वे अति आनन्दित हुए।

11. और उस घर में पहुंचकर उस बालक को उस की माता मरियम के साथ देखा, और मुंह के बल गिरकर उसे प्रणाम किया; और अपना अपना यैला खोलकर उसे सोना, और लोहबान, और गन्धरस की भेंट चढ़ाई।

12. और स्वप्न में यह चितौनी पाकर कि हेरोदेस के पास फिर न जाना, वे दूसरे मार्ग से होकर अपने देश को चले गए॥

13. उन के चले जाने के बाद देखो, प्रभु के एक दूत ने स्वप्न में यूसुफ को दिखाई देकर कहा, उठ; उस बालक को और उस की माता को लेकर मिस्र देश को भाग जा; और जब तक मैं तुझ से न कहूं, तब तक वहीं रहना; क्योंकि हेरोदेस इस बालक को ढूंढ़ने पर है कि उसे मरवा डाले।

14. वह रात ही को उठकर बालक और उस की माता को लेकर मिस्र को चल दिया।

15. और हेरोदेस के मरने तक वहीं रहा; इसलिये कि वह वचन जो प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था कि मैं ने अपने पुत्र को मिस्र से बुलाया पूरा हो।

16. जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने मेरे साथ ठट्ठा किया है, तब वह क्रोध से भर गया; और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस पास के सब लड़कों को जो दो वर्ष के, वा उस से छोटे थे, मरवा डाला।

17. तब जो वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हुआ,

18. कि रामाह में एक करूण-नाद सुनाई दिया, रोना और बड़ा विलाप, राहेल अपने बालकों के लिये रो रही थी, और शान्त होना न चाहती थी, क्योंकि वे हैं नहीं॥

19. हेरोदेस के मरने के बाद देखो, प्रभु के दूत ने मिस्र में यूसुफ को स्वप्न में दिखाई देकर कहा।

20. कि उठ, बालक और उस की माता को लेकर इस्राएल के देश में चला जा; क्योंकिं जो बालक के प्राण लेना चाहते थे, वे मर गए।

21. वह उठा, और बालक और उस की माता को साथ लेकर इस्राएल के देश में आया।

22. परन्तु यह सुनकर कि अरिखलाउस अपने पिता हेरोदेस की जगह यहूदिया पर राज्य कर रहा है, वहां जाने से डरा; और स्वप्न में चितौनी पाकर गलील देश में चला गया।

23. और नासरत नाम नगर में जा बसा; ताकि वह वचन पूरा हो, जो भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा गया था, कि वह नासरी कहलाएगा॥

About मत्ती Chapter 2

Read मत्ती Chapter 2 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of मत्ती in the New Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: मत्ती
Chapter: 2
Testament: New Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading मत्ती. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading मत्ती Chapter 2 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is मत्ती Chapter 2?

मत्ती Chapter 2 is part of the Book of मत्ती in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete मत्ती Chapter 2 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from नया नियम

  1. यूहन्ना Chapter 16
  2. 1 यूहन्ना Chapter 1
  3. लूका Chapter 11
  4. मत्ती Chapter 19
  5. 2 यूहन्ना Chapter 1
  6. तीतुस Chapter 2
  7. यूहन्ना Chapter 9

Explore More from मत्ती

  1. मत्ती Chapter 6
  2. मत्ती Chapter 28
  3. मत्ती Chapter 10
  4. मत्ती Chapter 26
  5. मत्ती Chapter 11
  6. मत्ती Chapter 4
  7. मत्ती Chapter 14

Related Chapters & Readings

  1. गिनती Chapter 20
  2. 2 इतिहास Chapter 35
  3. यशायाह Chapter 44
  4. मत्ती Chapter 3
  5. जकर्याह Chapter 12
  6. इफिसियों Chapter 6
  7. 1 राजा Chapter 15
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *