गलातियों Chapter 6

For English

Read गलातियों Chapter 6 Online

Read गलातियों Chapter 6 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of गलातियों in the New Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of गलातियों and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

A+ A A-

गलातियों 6

अध्याय 6

1. हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।

2. तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।

3. क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है, तो अपने आप को धोखा देता है।

4. पर हर एक अपने ही काम को जांच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उस को घमण्ड करने का अवसर होगा।

5. क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा॥

6. जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखाने वाले को भागी करे।

7. धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा।

8. क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।

9. हम भले काम करने में हियाव न छोड़े, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे।

10. इसलिये जहां तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष करके विश्वासी भाइयों के साथ॥

11. देखो, मैं ने कैसे बड़े बड़े अक्षरों में तुम को अपने हाथ से लिखा है।

12. जितने लोग शरीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिये कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएं।

13. क्योंकि खतना कराने वाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिये चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें।

14. पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूं, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिस के द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूं।

15. क्योंकि न खतना, और न खतनारिहत कुछ है, परन्तु नई सृष्टि।

16. और जितने इस नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्त्राएल पर, शान्ति और दया होती रहे॥

17. आगे को कोई मुझे दुख न दे, क्योंकि मैं यीशु के दागों को अपनी देह में लिये फिरता हूं॥

18. हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे। आमीन॥

About गलातियों Chapter 6

Read गलातियों Chapter 6 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of गलातियों in the New Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: गलातियों
Chapter: 6
Testament: New Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading गलातियों. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading गलातियों Chapter 6 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is गलातियों Chapter 6?

गलातियों Chapter 6 is part of the Book of गलातियों in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete गलातियों Chapter 6 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from गलातियों

  1. गलातियों Chapter 5
  2. गलातियों Chapter 4
  3. गलातियों Chapter 2
  4. गलातियों Chapter 1
  5. गलातियों Chapter 3

Explore More from नया नियम

  1. यूहन्ना Chapter 10
  2. मत्ती Chapter 19
  3. 1 तीमुथियुस Chapter 5
  4. यूहन्ना Chapter 15
  5. इब्रानियों Chapter 5
  6. तीतुस Chapter 3
  7. प्रकाशित वाक्य Chapter 1

Related Chapters & Readings

  1. उत्पत्ति Chapter 22
  2. यशायाह Chapter 14
  3. उत्पत्ति Chapter 30
  4. 2 राजा Chapter 8
  5. मत्ती Chapter 4
  6. 1 शमूएल Chapter 19
  7. मत्ती Chapter 14
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *