आमोस Chapter 6

For English

Read आमोस Chapter 6 Online

Read आमोस Chapter 6 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of आमोस in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of आमोस and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

आमोस 6

अध्याय 6

1. हाय उन पर जो सिय्योन में सुख से रहते, और उन पर जो सामरिया के पर्वत पर निश्चिन्त रहते हैं, वे जो श्रेष्ट जाति में प्रसिद्ध हैं, जिन के पास इस्राएल का घराना आता है!

2. कलने नगर को जा कर देखो, और वहां से हमात नाम बड़े नगर को जाओ; फिर पलिश्तियों के गत नगर को जाओ। क्या वे इन राज्यों से उत्तम हैं? क्या उनका देश तुम्हारे देश से कुछ बड़ा है?

3. तुम बुरे दिन को दूर कर देते, और उपद्रव की गद्दी को निकट ले आते हो॥

4. तुम हाथी दांत के पलंगों पर लेटते, और अपने अपने बिछौने पर पांव फैलाए सोते हो, और भेड़-बकरियों में से मेम्ने और गौशालाओं में से बछड़े खाते हो।

5. तुम सारंगी के साथ गीत गाते, और दाऊद की नाईं भांति भांति के बाजे बुद्धि से निकालते हो;

6. और कटोरों में से दाखमधु पीते, और उत्तम उत्तम तेल लगाते हो, परन्तु यूसुफ पर आने वाली विपत्ति का हाल सुन कर शोकित नहीं होते।

7. इस कारण वे अब बंधुआई में पहिले जाएंगे, और जो पांव फैलाए सोते थे, उनकी धूम जाती रहेगी॥

8. सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, ( परमेश्वर यहोवा ने अपनी ही शपथ खाकर कहा है): जिस पर याकूब घमण्ड करता है, उस से मैं घृणा, और उसे राजभवनों से बैर रखता हूं; और मैं इस नगर को उस सब समेत जो उस में हैं, शत्रु के वश में कर दूंगा॥

9. और यदि किसी घर में दस पुरूष बचे रहें, तौभी वे मर जाएंगे।

10. और जब किसी का चचा, जो उसका जलाने वाला हो, उसकी हड्डियों को घर के निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, क्या तेरे पास कोई और है? तब वह कहेगा, कोई नहीं; तब वह कहेगा, चुप रहे! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए॥

11. क्योंकि यहोवा की आज्ञा से बड़े घर में छेद, और छोटे घर में दरार होगी।

12. क्या घोड़े चट्टान पर दौड़ें? क्या कोई ऐसे स्थान में बैलों से जोतें जहां तुम लोगों ने न्याय को विष से, और धर्म के फल को कड़वे फल से बदल डाला है?

13. तुम ऐसी वस्तु के कारण आनन्द करते हो जो व्यर्थ है; और कहते हो, क्या हम अपने ही यत्न से सामर्थी नहीं हो गए?

14. इस कारण सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध एक ऐसी जाति खड़ी करूंगा, जो हमात की घाटी से ले कर अराबा की नदी तक तुम को संकट में डालेगी॥

About आमोस Chapter 6

Read आमोस Chapter 6 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of आमोस in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: आमोस
Chapter: 6
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading आमोस. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading आमोस Chapter 6 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is आमोस Chapter 6?

आमोस Chapter 6 is part of the Book of आमोस in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete आमोस Chapter 6 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from आमोस

  1. आमोस Chapter 7
  2. आमोस Chapter 3
  3. आमोस Chapter 5
  4. आमोस Chapter 9
  5. आमोस Chapter 8
  6. आमोस Chapter 6
  7. आमोस Chapter 4

Explore More from पुराना नियम

  1. भजन संहिता Chapter 141
  2. आमोस Chapter 9
  3. 2 इतिहास Chapter 9
  4. यिर्मयाह Chapter 29
  5. यिर्मयाह Chapter 20
  6. 1 इतिहास Chapter 22
  7. जकर्याह Chapter 6

Related Chapters & Readings

  1. निर्गमन Chapter 27
  2. होशे Chapter 6
  3. उत्पत्ति Chapter 35
  4. भजन संहिता Chapter 12
  5. होशे Chapter 14
  6. यिर्मयाह Chapter 25
  7. इब्रानियों Chapter 8
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *