2 शमूएल Chapter 9

For English

Read 2 शमूएल Chapter 9 Online

Read 2 शमूएल Chapter 9 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 शमूएल in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of 2 शमूएल and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

2 शमूएल 9

अध्याय 9

1. दाऊद ने पूछा, क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिस को मैं योनातन के कारण प्रीति दिखाऊं?

2. शाऊल के घराने का सीबा नाम एक कर्मचारी था, वह दाऊद के पास बुलाया गया; और जब राजा ने उस से पूछा, क्या तू सीबा है? तब उसने कहा, हां, तेरा दास वही है।

3. राजा ने पूछा, क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिस को मैं परमेश्वर की सी प्रीति दिखाऊं? सीबा ने राजा से कहा, हां, योनातन का एक बेटा तो है, जो लंगड़ा है।

4. राजा ने उस से पूछा, वह कहां है? सीबा ने राजा से कहा, वह तो लोदबार नगर में, अम्मीएल के पुत्र माकीर के घर में रहता है।

5. तब राजा दाऊद ने दूत भेज कर उसको लोदबार से, अम्मीएल के पुत्र माकीर के घर से बुलवा लिया।

6. जब मपीबोशेत, जो योनातन का पुत्र और शाऊल का पोता था, दाऊद के पास आया, तब मुह के बल गिर के दण्डवत् किया। दाऊद ने कहा, हे मपीबोशेत! उसने कहा, तेरे दास को क्या आज्ञा?

7. दाऊद ने उस से कहा, मत डर; तेरे पिता योनातन के कारण मैं निश्चय तुझ को प्रीति दिखाऊंगा, और तेरे दादा शाऊल की सारी भूमि तुझे फेर दूंगा; और तू मेरी मेज पर नित्य भोजन किया कर।

8. उसने दण्डवत् करके कहा, तेरा दास क्या है, कि तू मुझे ऐसे मरे कुत्ते की ओर दृष्टि करे?

9. तब राजा ने शाऊल के कर्मचारी सीबा को बुलवाकर उस से कहा, जो कुछ शाऊल और उसके समस्त घराने का था वह मैं ने तेरे स्वामी के पोते को दे दिया है।

10. अब से तू अपने बेटों और सेवकों समेत उसकी भूमि पर खेती करके उसकी उपज ले आया करना, कि तेरे स्वामी के पोते को भोजन मिला करे; परन्तु तेरे स्वामी का पोता मपीबोशेत मेरी मेज पर नित्य भोजन किया करेगा। और सीबा के तो पन्द्रह पुत्र और बीस सेवक थे।

11. सीबा ने राजा से कहा, मेरा प्रभु राजा अपने दास को जो जो आज्ञा दे, उन सभों के अनुसार तेरा दास करेगा। दाऊद ने कहा, मपीबोशेत राजकुमारों की नाईं मेरी मेज पर भोजन किया करे।

12. मपीबोशेत के भी मीका नाम एक छोटा बेटा था। और सीबा के घर में जितने रहते थे वे सब मपीबोशेत की सेवा करते थे।

13. और मपीबोशेत यरूशलेम में रहता था; क्योंकि वह राजा की मेज पर नित्य भोजन किया करता था। और वह दोनों पांवों का पंगुला था।

About 2 शमूएल Chapter 9

Read 2 शमूएल Chapter 9 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 शमूएल in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: 2 शमूएल
Chapter: 9
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading 2 शमूएल. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading 2 शमूएल Chapter 9 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is 2 शमूएल Chapter 9?

2 शमूएल Chapter 9 is part of the Book of 2 शमूएल in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete 2 शमूएल Chapter 9 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from 2 शमूएल

  1. 2 शमूएल Chapter 5
  2. 2 शमूएल Chapter 11
  3. 2 शमूएल Chapter 18
  4. 2 शमूएल Chapter 23
  5. 2 शमूएल Chapter 22
  6. 2 शमूएल Chapter 19
  7. 2 शमूएल Chapter 17

Explore More from पुराना नियम

  1. भजन संहिता Chapter 132
  2. व्यवस्थाविवरण Chapter 23
  3. यिर्मयाह Chapter 10
  4. 2 राजा Chapter 14
  5. नीतिवचन Chapter 1
  6. लैव्यव्यवस्था Chapter 15
  7. यहोशू Chapter 8

Related Chapters & Readings

  1. यशायाह Chapter 39
  2. भजन संहिता Chapter 39
  3. भजन संहिता Chapter 66
  4. 1 शमूएल Chapter 18
  5. निर्गमन Chapter 11
  6. गिनती Chapter 8
  7. व्यवस्थाविवरण Chapter 30
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *