2 इतिहास Chapter 8

For English

Read 2 इतिहास Chapter 8 Online

Read 2 इतिहास Chapter 8 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 इतिहास in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of 2 इतिहास and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

2 इतिहास 8

अध्याय 8

1. सुलैमान को यहोवा के भवन और अपने भवन के बनाने में बीस वर्ष लगे।

2. तब जो नगर हूराम ने सुलैमान को दिए थे, उन्हें सुलैमान ने दृढ़ कर के उन में इस्राएलियों को बसाया।

3. तब सुलैमान सोबा के हमात को जा कर, उस पर जयवन्त हुआ।

4. और उसने तदमोर को जो जंगल में है, और हमात के सब भणडार नगरों को दृढ़ किया।

5. फिर उसने ऊपर वाले और नीचे वाले दोनों बेथोरोन को शहरपनाह और फाटकों और बेड़ों से दृढ़ किया।

6. और उसने बालात को और सुलैमान के जितने भणडार नगर थे और उसके रथों और सवारों के जितने नगर थे उन को, और जो कुछ सुलैमान ने यरूशलेम, लबानोन और अपने राज्य के सब देश में बनाना चाहा, उन सब को बनाया।

7. हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, हिव्वियों और यबूसियों के बचे हुए लोग जो इस्राएल के न थे,

8. उनके वंश जो उनके बाद देश में रह गए, और जिनका इस्राएलियों ने अन्त न किया था, उन में से तो कितनों को सुलैमान ने बेगार में रखा और आज तक उनकी वही दशा है।

9. परन्तु इस्राएलियों में से सुलैमान ने अपने काम के लिये किसी को दास न बनाया, वे तो योद्धा और उसके हाकिम, उसके सरदार और उसके रथों और सवारों के प्रधान हुए।

10. और सुलैमान के सरदारों के प्रधान जो प्रजा के लोगों पर प्रभुता करने वाले थे, वे अढ़ाई सौ थे।

11. फिर सुलैमान फ़िरौन की बेटी को दाऊदपुर में से उस भवन में ले आया जो उसने उसके लिये बनाया था, क्योंकि उसने कहा, कि जिस जिस स्थान में यहोवा का सन्दूक आया है, वह पवित्र है, इसलिये मेरी रानी इस्राएल के राजा दाऊद के भवन में न रहने पाएगी।

12. तब सुलैमान ने यहोवा की उस वेदी पर जो उसने ओसारे के आगे बनाईं थी, यहोवा को होमबलि चढ़ाई।

13. वह मूसा की आज्ञा के और दिन दिन के प्रयोजन के अनुसार, अर्थात विश्राम और नये चांद और प्रति वर्ष तीन बार ठहराए हुए पर्वों अर्थात अखमीरी रोटी के पर्व, और अठवारों के पर्व, और झोंपडिय़ों के पर्व में बलि चढ़ाया करता था।

14. और उसने अपने पिता दाऊद के नियम के अनुसार याजकों की सेवकाई के लिये उनके दल ठहराए, और लेवियों को उनके कामों पर ठहराया, कि हर एक दिन के प्रयोजन के अनुसार वे यहोवा की स्तुति और याजकों के साम्हने सेवा-टहल किया करें, और एक एक फाटक के पास द्वारपालों को दल दल कर के ठहरा दिया; क्योंकि परमेश्वर के भक्त दाऊद ने ऐसी आज्ञा दी थी।

15. और राजा ने भण्डारों या किसी और बात में याजकों और लेवियों के लिये जो जो आज्ञा दी थी, उनको न टाला।

16. और सुलैमान का सब काम जो उसने यहोवा के भवन की नेव डालने से ले कर उसके पूरा करने तक किया वह ठीक हुआ। निदान यहोवा का भवन पूरा हुआ।

17. तब सुलैमान एस्योनगेबेर और एलोत को गया, जो एदोम के देश में समुद्र के तीर पर हैं।

18. और हूराम ने उसके पास अपने जहाजियों के द्वारा जहाज और समुद्र के जान कार मल्लाह भेज दिए, और उन्होंने सुलैमान के जहाजियों के संग ओपीर को जा कर वहां से साढ़े चार सौ किक्कार सोना राजा सुलैमान को ला दिया।

About 2 इतिहास Chapter 8

Read 2 इतिहास Chapter 8 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 इतिहास in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: 2 इतिहास
Chapter: 8
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading 2 इतिहास. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading 2 इतिहास Chapter 8 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is 2 इतिहास Chapter 8?

2 इतिहास Chapter 8 is part of the Book of 2 इतिहास in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete 2 इतिहास Chapter 8 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from 2 इतिहास

  1. 2 इतिहास Chapter 36
  2. 2 इतिहास Chapter 15
  3. 2 इतिहास Chapter 2
  4. 2 इतिहास Chapter 20
  5. 2 इतिहास Chapter 34
  6. 2 इतिहास Chapter 29
  7. 2 इतिहास Chapter 16

Explore More from पुराना नियम

  1. न्यायियों Chapter 16
  2. योएल Chapter 3
  3. भजन संहिता Chapter 88
  4. भजन संहिता Chapter 57
  5. अय्यूब Chapter 3
  6. जकर्याह Chapter 9
  7. व्यवस्थाविवरण Chapter 18

Related Chapters & Readings

  1. 1 इतिहास Chapter 23
  2. 1 इतिहास Chapter 29
  3. अय्यूब Chapter 40
  4. 2 कुरिन्थियों Chapter 1
  5. भजन संहिता Chapter 75
  6. यिर्मयाह Chapter 16
  7. 2 इतिहास Chapter 35
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *