भजन संहिता Chapter 50

For English

Read भजन संहिता Chapter 50 Online

Read भजन संहिता Chapter 50 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of भजन संहिता and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

भजन संहिता 50

अध्याय 50

1. ईश्वर परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है।

2. सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है।

3. हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आंधी चलेगी।

4. वह अपनी प्रजा का न्याय करने के लिये ऊपर से आकाश को और पृथ्वी को भी पुकारेगा:

5. मेरे भक्तों को मेरे पास इकट्ठा करो, जिन्होंने बलिदान चढ़ाकर मुझ से वाचा बान्धी है!

6. और स्वर्ग उसके धर्मी होने का प्रचार करेगा क्योंकि परमेश्वर तो आप ही न्यायी है॥

7. हे मेरी प्रजा, सुन, मैं बोलता हूं, और हे इस्राएल, मैं तेरे विषय साक्षी देता हूं। परमेश्वर तेरा परमेश्वर मैं ही हूं।

8. मैं तुझ पर तेरे मेल बलियों के विषय दोष नहीं लगाता, तेरे होमबलि तो नित्य मेरे लिये चढ़ते हैं।

9. मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशालों से बकरे ले लूंगा।

10. क्योंकि वन के सारे जीवजन्तु और हजारों पहाड़ों के जानवर मेरे ही हैं।

11. पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूं, और मैदान पर चलने फिरने वाले जानवार मेरे ही हैं॥

12. यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत और जो कुछ उस में है वह मेरा है।

13. क्या मैं बैल का मांस खाऊं, वा बकरों का लोहू पीऊं?

14. परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर;

15. और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा॥

16. परन्तु दुष्ट से परमेश्वर कहता है: तुझे मेरी विधियों का वर्णन करने से क्या काम? तू मेरी वाचा की चर्चा क्यों करता है?

17. तू तो शिक्षा से बैर करता, और मेरे वचनों को तुच्छ जानता है।

18. जब तू ने चोर को देखा, तब उसकी संगति से प्रसन्न हुआ; और परस्त्रीगामियों के साथ भागी हुआ॥

19. तू ने अपना मुंह बुराई करने के लिये खोला, और तेरी जीभ छल की बातें गढ़ती है।

20. तू बैठा हुआ अपने भाई के विरुद्ध बोलता; और अपने सगे भाई की चुगली खाता है।

21. यह काम तू ने किया, और मैं चुप रहा; इसलिये तू ने समझ लिया कि परमेश्वर बिलकुल मेरे समान है। परन्तु मैं तुझे समझाऊंगा, और तेरी आंखों के साम्हने सब कुछ अलग अलग दिखाऊंगा॥

22. हे ईश्वर को भूलने वालों यह बात भली भांति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूं, और कोई छुड़ाने वाला न हो!

23. धन्यवाद के बलिदान का चढ़ाने वाला मेरी महिमा करता है; और जो अपना चरित्र उत्तम रखता है उसको मैं परमेश्वर का किया हुआ उद्धार दिखाऊंगा!

About भजन संहिता Chapter 50

Read भजन संहिता Chapter 50 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: भजन संहिता
Chapter: 50
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading भजन संहिता. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading भजन संहिता Chapter 50 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is भजन संहिता Chapter 50?

भजन संहिता Chapter 50 is part of the Book of भजन संहिता in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete भजन संहिता Chapter 50 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from पुराना नियम

  1. 2 राजा Chapter 15
  2. आमोस Chapter 7
  3. 1 इतिहास Chapter 20
  4. योना Chapter 1
  5. 2 इतिहास Chapter 36
  6. 2 इतिहास Chapter 8
  7. उत्पत्ति Chapter 2

Explore More from भजन संहिता

  1. भजन संहिता Chapter 92
  2. भजन संहिता Chapter 77
  3. भजन संहिता Chapter 34
  4. भजन संहिता Chapter 119
  5. भजन संहिता Chapter 70
  6. भजन संहिता Chapter 13
  7. भजन संहिता Chapter 30

Related Chapters & Readings

  1. भजन संहिता Chapter 11
  2. 1 इतिहास Chapter 10
  3. न्यायियों Chapter 13
  4. प्रेरितों के काम Chapter 22
  5. निर्गमन Chapter 5
  6. भजन संहिता Chapter 63
  7. प्रेरितों के काम Chapter 9
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *