Read भजन संहिता Chapter 83 Online
Read भजन संहिता Chapter 83 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of भजन संहिता and the Holy Bible online.
Choose a Chapter
भजन संहिता 83
अध्याय 83
1. हे परमेश्वर मौन न रह; हे ईश्वर चुप न रह, और न शांत रह!
2. क्योंकि देख तेरे शत्रु धूम मचा रहे हैं; और तेरे बैरियों ने सिर उठाया है।
3. वे चतुराई से तेरी प्रजा की हानि की सम्मति करते, और तेरे रक्षित लोगों के विरुद्ध युक्तियां निकालते हैं।
4. उन्होंने कहा, आओ, हम उन को ऐसा नाश करें कि राज्य भी मिट जाए; और इस्त्राएल का नाम आगे को स्मरण न रहे।
5. उन्होंने एक मन हो कर युक्ति निकाली है, और तेरे ही विरुद्ध वाचा बान्धी है।
6. ये तो एदोम के तम्बू वाले और इश्माइली, मोआबी और हुग्री,
7. गबाली, अम्मोनी, अमालेकी, और सोर समेत पलिश्ती हैं।
8. इनके संग अश्शूरी भी मिल गए हैं; उन से भी लूतवंशियों को सहारा मिला है।
9. इन से ऐसा कर जैसा मिद्यानियों से, और कीशोन नाले में सीसरा और याबीन से किया था, जो एन्दोर में नाश हुए,
10. और भूमि के लिये खाद बन गए।
11. इनके रईसों को ओरेब और जाएब सरीखे, और इनके सब प्रधानों को जेबह और सल्मुन्ना के समान कर दे,
12. जिन्होंने कहा था, कि हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी आप ही हो जाएं॥
13. हे मेरे परमेश्वर इन को बवन्डर की धूलि, वा पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे।
14. उस आग की नाईं जो वन को भस्म करती है, और उस लौ की नाईं जो पहाड़ों को जला देती है,
15. तू इन्हे अपनी आंधी से भाग दे, और अपने बवन्डर से घबरा दे!
16. इनके मुंह को अति लज्जित कर, कि हे यहोवा ये तेरे नाम को ढूंढ़ें।
17. ये सदा के लिये लज्जित और घबराए रहें इनके मुंह काले हों, और इनका नाश हो जाए,
18. जिस से यह जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है॥
About भजन संहिता Chapter 83
Read भजन संहिता Chapter 83 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.
Book Information
Book: भजन संहिता
Chapter: 83
Testament: Old Testament
How to Read this Chapter
Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading भजन संहिता. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.
More Resources
Continue Reading the Bible
Continue reading भजन संहिता Chapter 83 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.
Frequently Asked Questions
What is भजन संहिता Chapter 83?
भजन संहिता Chapter 83 is part of the Book of भजन संहिता in the Holy Bible.
Can I read this chapter online?
Yes. You can read the complete भजन संहिता Chapter 83 online for free with easy chapter navigation.
More Chapters from पुराना नियम
- 2 राजा Chapter 15
- आमोस Chapter 7
- 1 इतिहास Chapter 20
- योना Chapter 1
- 2 इतिहास Chapter 8
- 2 इतिहास Chapter 36
- उत्पत्ति Chapter 2
Explore More from भजन संहिता
- भजन संहिता Chapter 78
- भजन संहिता Chapter 7
- भजन संहिता Chapter 75
- भजन संहिता Chapter 66
- भजन संहिता Chapter 106
- भजन संहिता Chapter 122
- भजन संहिता Chapter 120