Read न्यायियों Chapter 12 Online
Read न्यायियों Chapter 12 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of न्यायियों in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of न्यायियों and the Holy Bible online.
Choose a Chapter
न्यायियों 12
अध्याय 12
1. तब एप्रैमी पुरूष इकट्ठे हो कर सापोन को जा कर यिप्तह से कहने लगे, कि जब तू अम्मोनियों से लड़ने को गया तब हमें संग चलने को क्यों नहीं बुलवाया? हम तेरा घर तुझ समेत जला देंगे।
2. यिप्तह ने उन से कहा, मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैं ने तुम से सहायता मांगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।
3. तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उन को मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझ से लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?
4. तब यिप्तह गिलाद के सब पुरूषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा और एप्रैम जो कहता था, कि हे गिलादियो, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहने वाले एप्रैमियों के भगोड़े हो, और गिलादियों ने उन को मार लिया।
5. और गिलादियों ने यरदन का घाट उन से पहिले अपने वश में कर लिया। और जब कोई एप्रैमी भगोड़ा कहता, कि मुझे पार जाने दो, तब गिलाद के पुरूष उस से पूछते थे, क्या तू एप्रैमी है? और यदि वह कहता नहीं,
6. तो वह उस से कहते, अच्छा, शिब्बोलेत कह, और वह कहता सिब्बोलेत, क्योंकि उस से वह ठीक बोला नहीं जाता था; तब वे उसको पकड़ कर यरदन के घाट पर मार डालते थे। इस प्रकार उस समय बयालीस हजार एप्रैमी मारे गए॥
7. यिप्तह छ: वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा। तब यिप्तह गिलादी मर गया, और उसको गिलाद के किसी नगर में मिट्टी दी गई॥
8. उसके बाद बेतलेहेम का निवासी इबसान इस्राएल का न्याय करने लगा।
9. और उसके तीस बेटे हुए; और उसने अपनी तीस बेटियां बाहर ब्याह दीं, और बाहर से अपने बेटों का ब्याह करके तीस बहू ले आया। और वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।
10. तब इबसान मर गया, और उसको बेतलेहेम में मिट्टी दी गई॥
11. उसके बाद जबूलूनी एलोन इस्राएल का न्याय करने लगा; और वह इस्राएल का न्याय दस वर्ष तक करता रहा।
12. तब एलोन जबूलूनी मर गया, और उसको जबूलून के देश के अय्यालोन में मिट्टी दी गई॥
13. उसके बाद हिल्लेल का पुत्र पिरातोनी अब्दोन इस्राएल का न्याय करने लगा।
14. और उसके चालीस बेटे और तीस पोते हुए, जो गदहियों के सत्तर बच्चों पर सवार हुआ करते थे। वह आठ वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।
15. तब हिल्लेल का पुत्र पिरातोनी अब्दोन मर गया, और उसको एप्रैम के देश के पिरातोन में, जो अमालेकियों के पहाड़ी देश में है, मिट्टी दी गई॥
About न्यायियों Chapter 12
Read न्यायियों Chapter 12 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of न्यायियों in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.
Book Information
Book: न्यायियों
Chapter: 12
Testament: Old Testament
How to Read this Chapter
Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading न्यायियों. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.
More Resources
Continue Reading the Bible
Continue reading न्यायियों Chapter 12 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.
Frequently Asked Questions
What is न्यायियों Chapter 12?
न्यायियों Chapter 12 is part of the Book of न्यायियों in the Holy Bible.
Can I read this chapter online?
Yes. You can read the complete न्यायियों Chapter 12 online for free with easy chapter navigation.
More Chapters from न्यायियों
- न्यायियों Chapter 2
- न्यायियों Chapter 9
- न्यायियों Chapter 6
- न्यायियों Chapter 4
- न्यायियों Chapter 21
- न्यायियों Chapter 16
- न्यायियों Chapter 14
Explore More from पुराना नियम
- यहेजकेल Chapter 47
- गिनती Chapter 4
- नहूम Chapter 1
- व्यवस्थाविवरण Chapter 32
- भजन संहिता Chapter 119
- नहेमायाह Chapter 9
- व्यवस्थाविवरण Chapter 30