Read न्यायियों Chapter 17 Online
Read न्यायियों Chapter 17 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of न्यायियों in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of न्यायियों and the Holy Bible online.
Choose a Chapter
न्यायियों 17
अध्याय 17
1. एप्रैम के पहाड़ी देश में मीका नाम एक पुरूष था।
2. उसने अपनी माता से कहा, जो ग्यारह सौ टुकड़े चान्दी तुझ से ले लिए गए थे, जिनके विषय में तू ने मेरे सुनते भी शाप दिया था, वे मेरे पास हैं; मैं ने ही उन को ले लिया था। उसकी माता ने कहा, मेरे बेटे पर यहोवा की ओर से आशीष होए।
3. जब उसने वे ग्यारह सौ टुकड़े चान्दी अपनी माता को फेर दिए; तब माता ने कहा, मैं अपनी ओर से अपने बेटे के लिये यह रूपया यहोवा को निश्चय अर्पण करती हूं ताकि उस से एक मूरत खोदकर, और दूसरी ढालकर बनाईं जाए, सो अब मैं उसे तुझ को फेर देती हूं।
4. जब उसने वह रूपया अपनी माता को फेर दिया, तब माता ने दो सौ टुकड़े ढलवैयों को दिए, और उसने उन से एक मूर्ति खोदकर, और दूसरी ढालकर बनाईं; और वे मीका के घर में रहीं।
5. मीका के पास एक देवस्थान था, तब उसने एक एपोद, और कई एक गृहदेवता बनवाए; और अपने एक बेटे का संस्कार करके उसे अपना पुरोहित ठहरा लिया
6. उन दिनों में इस्राएलियों का कोई राजा न था; जिस को जो ठीक सूझ पड़ता था वही वह करता था॥
7. यहूदा के कुल का एक जवान लेवीय यहूदा के बेतलेहेम में परदेशी हो कर रहता था।
8. वह यहूदा के बेतलेहेम नगर से इसिलिये निकला, कि जहां कहीं स्थान मिले वहां जा रहे। चलते चलते वह एप्रैम के पहाड़ी देश में मीका के घर पर आ निकला।
9. मीका ने उस से पूछा, तू कहां से आता है? उसने कहा, मैं तो यहूदा के बेतलेहेम से आया हुआ एक लेवीय हूं, और इसलिये चला जाता हूं, कि जहां कहीं ठिकाना मुझे मिले वहीं रहूं।
10. मीका ने उस से कहा, मेरे संग रहकर मेरे लिये पिता और पुरोहित बन, और मैं तुझे प्रति वर्ष दस टुकड़े रूपे, और एक जोडा कपड़ा, और भोजनवस्तु दिया करूंगा; तब वह लेवीय भीतर गया।
11. और वह लेवीय उस पुरूष के संग रहने को प्रसन्न हुआ; और वह जवान उसके साथ बेटा सा बना रहा।
12. तब मीका ने उस लेवीय का संस्कार किया, और वह जवान उसका पुरोहित हो कर मीका के घर में रहने लगा।
13. और मीका सोचता था, कि अब मैं जानता हूं कि यहोवा मेरा भला करेगा, क्योंकि मैं ने एक लेवीय को अपना पुरोहित कर रखा है॥
About न्यायियों Chapter 17
Read न्यायियों Chapter 17 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of न्यायियों in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.
Book Information
Book: न्यायियों
Chapter: 17
Testament: Old Testament
How to Read this Chapter
Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading न्यायियों. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.
More Resources
Continue Reading the Bible
Continue reading न्यायियों Chapter 17 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.
Frequently Asked Questions
What is न्यायियों Chapter 17?
न्यायियों Chapter 17 is part of the Book of न्यायियों in the Holy Bible.
Can I read this chapter online?
Yes. You can read the complete न्यायियों Chapter 17 online for free with easy chapter navigation.
More Chapters from न्यायियों
- न्यायियों Chapter 4
- न्यायियों Chapter 2
- न्यायियों Chapter 21
- न्यायियों Chapter 16
- न्यायियों Chapter 9
- न्यायियों Chapter 6
- न्यायियों Chapter 11
Explore More from पुराना नियम
- एस्तेर Chapter 5
- यहेजकेल Chapter 29
- होशे Chapter 3
- 2 राजा Chapter 22
- होशे Chapter 2
- यहेजकेल Chapter 41
- भजन संहिता Chapter 40