भजन संहिता Chapter 17

For English

Read भजन संहिता Chapter 17 Online

Read भजन संहिता Chapter 17 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of भजन संहिता and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

भजन संहिता 17

अध्याय 17

1. हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे। मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुंह से निकलती है कान लगा।

2. मेरे मुकद्दमे का निर्णय तेरे सम्मुख हो! तेरी आंखें न्याय पर लगी रहें!

3. तू ने मेरे हृदय को जांचा है; तू ने रात को मेरी देखभाल की, तू ने मुझे परखा परन्तु कुछ भी खोटापन नहीं पाया; मैं ने ठान लिया है कि मेरे मुंह से अपराध की बात नहीं निकलेगी।

4. मानवी कामों में मैं तेरे मुंह के वचन के द्वारा क्रूरों की सी चाल से अपने को बचाए रहा।

5. मेरे पांव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं॥

6. हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।

7. तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने शरणगतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करूणा दिखा।

8. अपने आंखो की पुतली की नाईं सुरक्षित रख; अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख,

9. उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं, मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं॥

10. उन्होंने अपने हृदयों को कठोर किया है; उनके मुंह से घमंड की बातें निकलती हैं।

11. उन्होंने पग पग पर हम को घेरा है; वे हम को भूमि पर पटक देने के लिये घात लगाए हुए हैं।

12. वह उस सिंह की नाईं है जो अपने शिकार की लालसा करता है, और जवान सिंह की नाईं घात लगाने के स्थानों में बैठा रहता है॥

13. उठ, हे यहोवा उसका सामना कर और उसे पटक दे! अपनी तलवार के बल से मेरे प्राण को दुष्ट से बचा ले।

14. अपना हाथ बढ़ाकर हे यहोवा, मुझे मनुष्यों से बचा, अर्थात संसारी मनुष्यों से जिनका भाग इसी जीवन में है, और जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है। वे बाल-बच्चों से सन्तुष्ट हैं; और शेष सम्पति अपने बच्चों के लिये छोड़ जाते हैं॥

15. परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूंगा जब मैं जानूंगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट हूंगा॥

About भजन संहिता Chapter 17

Read भजन संहिता Chapter 17 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of भजन संहिता in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: भजन संहिता
Chapter: 17
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading भजन संहिता. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading भजन संहिता Chapter 17 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is भजन संहिता Chapter 17?

भजन संहिता Chapter 17 is part of the Book of भजन संहिता in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete भजन संहिता Chapter 17 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from पुराना नियम

  1. मलाकी Chapter 3
  2. 2 राजा Chapter 15
  3. योना Chapter 1
  4. एज्रा Chapter 4
  5. उत्पत्ति Chapter 2
  6. नहूम Chapter 2
  7. यहोशू Chapter 24

Explore More from भजन संहिता

  1. भजन संहिता Chapter 5
  2. भजन संहिता Chapter 79
  3. भजन संहिता Chapter 52
  4. भजन संहिता Chapter 102
  5. भजन संहिता Chapter 134
  6. भजन संहिता Chapter 104
  7. भजन संहिता Chapter 119

Related Chapters & Readings

  1. अय्यूब Chapter 24
  2. रोमियों Chapter 15
  3. नहेमायाह Chapter 11
  4. सभोपदेशक Chapter 2
  5. यशायाह Chapter 22
  6. भजन संहिता Chapter 71
  7. यशायाह Chapter 15
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *