यहेजकेल Chapter 42

For English

Read यहेजकेल Chapter 42 Online

Read यहेजकेल Chapter 42 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of यहेजकेल in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of यहेजकेल and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

यहेजकेल 42

अध्याय 42

1. फिर वह मुझे बाहरी आंगन में उत्तर की ओर ले गया, और मुझे उन दो कोठरियों के पास लाया जो भवन के आंगन के साम्हने और उसकी उत्तर ओर थीं।

2. सौ हाथ की दूरी पर उत्तरी द्वार था, और चौड़ाई पचास हाथ की थी।

3. भीतरी आंगन के बीस हाथ साम्हने और बाहरी आंगन के फर्श के साम्हने तीनों महलों में छज्जे थे।

4. और कोठरियों के साम्हने भीतर की ओर जाने वाला दस हाथ चौड़ा एक मार्ग था; और हाथ भर का एक और मार्ग था; और कोठरियों के द्वार उत्तर ओर थे।

5. और उपरली कोठरियां छोटी थीं, अर्थात छज्जों के कारण वे निचली और बिचली कोठरियों से छोटी थीं।

6. क्योंकि वे तिमहली थीं, और आंगनों के समान उनके खम्भे न थे; इस कारण उपरली कोठरियां निचली और बिचली कोठरियों से छोटी थीं।

7. और जो भीत कोठरियों के बाहर उनके पास पास थी अर्थात कोठरियों के साम्हने बाहरी आंगन की ओर थी, उसकी लम्बाई पचास हाथ की थी।

8. क्योंकि बाहरी आंगन की कोठरियां पचास हाथ लम्बी थीं, और मन्दिर के साम्हने की अलंग सौ हाथ की थी।

9. और इन कोठरियों के नीचे पूर्व की ओर मार्ग था, जहां लोग बाहरी आंगन से इन में जाते थे।

10. आंगन की भीत की चौड़ाई में पूर्व की ओर अलग स्थान और भवन दोनों के साम्हने कोठरियां थीं।

11. और उनके साम्हने का मार्ग उत्तरी कोठरियों के मार्ग सा था; उनकी लम्बाई-चौड़ाई बराबर थी और निकास और ढंग उनके द्वार के से थे।

12. और दक्खिनी कोठरियों के द्वारों के अनुसार मार्ग के सिरे पर द्वार था, अर्थात पूर्व की ओर की भीत के साम्हने, जहां से लोग उन में प्रवेश करते थे।

13. फिर उसने मुझ से कहा, ये उत्तरी और दक्खिनी कोठरियां जो आंगन के साम्हने हें, वे ही पवित्र कोठरियां हैं, जिन में यहोवा के समीप जाने वाले याजक परमपवित्र वस्तुएं खाया करेंगे; वे परमपवित्र वस्तुएं, और अन्नबलि, और पापबलि, और दोषबलि, वहीं रखेंगे; क्योंकि वह स्थान पवित्र है।

14. जब जब याजक लोग भीतर जाएंगे, तब तब निकलने के समय वे पवित्र स्थान से बाहरी आंगन में यों ही न निकलेंगे, अर्थात वे पहिले अपनी सेवा टहल के वस्त्र पवित्र स्थान में रख देंगे; क्योंकि ये कोठरियां पवित्र हैं। तब वे और वस्त्र पहिन कर साधारण लोगों के स्थान में जाएंगे।

15. जब वह भीतरी भवन को माप चुका, तब मुझे पूर्व दिशा के फाटक के मार्ग से बाहर ले जा कर बाहर का स्थान चारों ओर माप ने लगा।

16. उसने पूवीं अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।

17. तब उसने उत्तरी अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।

18. तब उसने दक्खिनी अलंग को माप ने के बांस से माप कर पांच सौ बांस का पाया।

19. और पच्छिमी अलंग को मुड़ कर उसने माप ने के बांस से माप कर उसे पांच सौ बांस का पाया।

20. उसने उस स्थान की चारों अलंगें मापीं, और उसकी चारों ओर एक भीत थी, वह पांच सौ बांस लम्बी और पांच सौ बांस चौड़ी थी, और इसलिये बनी थी कि पवित्र और सर्वसाधारण को अलग अलग करे।

About यहेजकेल Chapter 42

Read यहेजकेल Chapter 42 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of यहेजकेल in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: यहेजकेल
Chapter: 42
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading यहेजकेल. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading यहेजकेल Chapter 42 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is यहेजकेल Chapter 42?

यहेजकेल Chapter 42 is part of the Book of यहेजकेल in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete यहेजकेल Chapter 42 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from पुराना नियम

  1. 2 राजा Chapter 15
  2. आमोस Chapter 7
  3. 1 इतिहास Chapter 20
  4. योना Chapter 1
  5. 2 इतिहास Chapter 36
  6. 2 इतिहास Chapter 8
  7. उत्पत्ति Chapter 2

Explore More from यहेजकेल

  1. यहेजकेल Chapter 46
  2. यहेजकेल Chapter 48
  3. यहेजकेल Chapter 28
  4. यहेजकेल Chapter 36
  5. यहेजकेल Chapter 25
  6. यहेजकेल Chapter 40
  7. यहेजकेल Chapter 30

Related Chapters & Readings

  1. यशायाह Chapter 19
  2. एज्रा Chapter 2
  3. 2 राजा Chapter 5
  4. 1 तीमुथियुस Chapter 1
  5. यहेजकेल Chapter 30
  6. अय्यूब Chapter 31
  7. 2 राजा Chapter 10
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *