प्रकाशित वाक्य Chapter 13

For English

Read प्रकाशित वाक्य Chapter 13 Online

Read प्रकाशित वाक्य Chapter 13 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of प्रकाशित वाक्य in the New Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of प्रकाशित वाक्य and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

प्रकाशित वाक्य 13

अध्याय 13

1. और मैं ने एक पशु को समुद्र में से निकलते हुए देखा, जिस के दस सींग और सात सिर थे; उसके सींगों पर दस राजमुकुट और उसके सिरों पर परमेश्वर की निन्दा के नाम लिखे हुए थे।

2. और जो पशु मैं ने देखा, वह चीते की नाईं था; और उसके पांव भालू के से, और मुंह सिंह का सा था; और उस अजगर ने अपनी सामर्थ, और अपना सिंहासन, और बड़ा अधिकार, उसे दे दिया।

3. और मैं ने उसके सिरों में से एक पर ऐसा भारी घाव लगा देखा, मानो वह मरने पर है; फिर उसका प्राण घातक घाव अच्छा हो गया, और सारी पृथ्वी के लोग उस पशु के पीछे पीछे अचंभा करते हुए चले।

4. और उन्होंने अजगर की पूजा की, क्योंकि उस ने पशु को अपना अधिकार दे दिया था और यह कह कर पशु की पूजा की, कि इस पशु के समान कौन है?

5. कौन उस से लड़ सकता है और बड़े बोल बोलने और निन्दा करने के लिये उसे एक मुंह दिया गया, और उसे बयालीस महीने तक काम करने का अधिकार दिया गया।

6. और उस ने परमेश्वर की निन्दा करने के लिये मुंह खोला, कि उसके नाम और उसके तम्बू अर्थात स्वर्ग के रहने वालों की निन्दा करे।

7. और उसे यह अधिकार दिया गया, कि पवित्र लोगों से लड़े, और उन पर जय पाए, और उसे हर एक कुल, और लोग, और भाषा, और जाति पर अधिकार दिया गया।

8. और पृथ्वी के वे सब रहने वाले जिन के नाम उस मेम्ने की जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, जो जगत की उत्पत्ति के समय से घात हुआ है, उस पशु की पूजा करेंगे।

9. जिस के कान हों वह सुने।

10. जिस को कैद में पड़ना है, वह कैद में पड़ेगा, जो तलवार से मारेगा, अवश्य है कि वह तलवार से मारा जाएगा, पवित्र लोगों का धीरज और विश्वास इसी में है॥

11. फिर मैं ने एक और पशु को पृथ्वी में से निकलते हुए देखा, उसके मेम्ने के से दो सींग थे; और वह अजगर की नाईं बोलता था।

12. और यह उस पहिले पशु का सारा अधिकार उसके साम्हने काम में लाता था, और पृथ्वी और उसके रहने वालों से उस पहिले पशु की जिस का प्राण घातक घाव अच्छा हो गया था, पूजा कराता था।

13. और वह बड़े बड़े चिन्ह दिखाता था, यहां तक कि मनुष्यों के साम्हने स्वर्ग से पृथ्वी पर आग बरसा देता था।

14. और उन चिन्हों के कारण जिन्हें उस पशु के साम्हने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्वी के रहने वालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्वी के रहने वालों से कहता था, कि जिस पशु के तलवार लगी थी, वह जी गया है, उस की मूरत बनाओ।

15. और उसे उस पशु की मूरत में प्राण डालने का अधिकार दिया गया, कि पशु की मूरत बोलने लगे; और जितने लोग उस पशु की मूरत की पूजा न करें, उन्हें मरवा डाले।

16. और उस ने छोटे, बड़े, धनी, कंगाल, स्वत्रंत, दास सब के दाहिने हाथ या उन के माथे पर एक एक छाप करा दी।

17. कि उस को छोड़ जिस पर छाप अर्थात उस पशु का नाम, या उसके नाम का अंक हो, और कोई लेन देन न कर सके।

18. ज्ञान इसी में है, जिसे बुद्धि हो, वह इस पशु का अंक जोड़ ले, क्योंकि मनुष्य का अंक है, और उसका अंक छ: सौ छियासठ है॥

About प्रकाशित वाक्य Chapter 13

Read प्रकाशित वाक्य Chapter 13 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of प्रकाशित वाक्य in the New Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: प्रकाशित वाक्य
Chapter: 13
Testament: New Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading प्रकाशित वाक्य. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading प्रकाशित वाक्य Chapter 13 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is प्रकाशित वाक्य Chapter 13?

प्रकाशित वाक्य Chapter 13 is part of the Book of प्रकाशित वाक्य in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete प्रकाशित वाक्य Chapter 13 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from नया नियम

  1. यूहन्ना Chapter 16
  2. 1 यूहन्ना Chapter 1
  3. लूका Chapter 11
  4. मत्ती Chapter 19
  5. यूहन्ना Chapter 19
  6. लूका Chapter 3
  7. 2 यूहन्ना Chapter 1

Explore More from प्रकाशित वाक्य

  1. प्रकाशित वाक्य Chapter 8
  2. प्रकाशित वाक्य Chapter 20
  3. प्रकाशित वाक्य Chapter 16
  4. प्रकाशित वाक्य Chapter 19
  5. प्रकाशित वाक्य Chapter 5
  6. प्रकाशित वाक्य Chapter 18
  7. प्रकाशित वाक्य Chapter 17

Related Chapters & Readings

  1. यहेजकेल Chapter 35
  2. एज्रा Chapter 10
  3. अय्यूब Chapter 10
  4. निर्गमन Chapter 40
  5. विलापगीत Chapter 4
  6. यहेजकेल Chapter 27
  7. व्यवस्थाविवरण Chapter 26
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *