2 इतिहास Chapter 11

For English

Read 2 इतिहास Chapter 11 Online

Read 2 इतिहास Chapter 11 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 इतिहास in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of 2 इतिहास and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

2 इतिहास 11

अध्याय 11

1. जब रहूबियाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिल कर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योद्धा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युद्ध करें जिस से राज्य रहूबियाम के वश में फिर आ जाए।

2. तब यहोवा का यह वचन परमेश्वर के भक्त शमायाह के पास पहुंचा,

3. कि यहूदा के राजा सुलैमान के पुत्र रहूबियाम से और यहूदा और बिन्यामीन के सब इस्राएलियों से कह,

4. यहोवा यों कहता है, कि अपने भाइयों पर चढ़ाई कर के युद्ध न करो। तुम अपने अपने घर लौट जाओ, क्योंकि यह बात मेरी ही ओर से हुई है। यहोवा के ये वचन मान कर, वे यारोबाम पर बिना चढ़ाई किए लौट गए।

5. सो रहूबियाम यरूशलेम में रहने लगा, और यहूदा में बचाव के लिये ये नगर दृढ़ किए,

6. अर्थात बेतलेहेम, एताम, तकोआ,

7. बेत्सूर, सोको, अदुल्लाम।

8. गत, मारेशा, जीप।

9. अदोरैम, लाकीश, अजेका।

10. सोरा, अय्यालोन और हेब्रोन जो यहूदा और बिन्यामीन में हैं, दृढ़ किया।

11. और उसने दृढ़ नगरों को और भी दृढ़ कर के उन में प्रधान ठहराए, और भोजन वस्तु और तेल और दाखमधु के भणडार रखवा दिए।

12. फिर एक एक नगर में उसने ढालें और भाले रखवा कर उन को अत्यन्त दृढ़ कर दिया। यहूदा और बिन्यामीन तो उसके थे।

13. और सारे इस्राएल के याजक और लेवीय भी अपने सब देश से उठ कर उसके पास गए।

14. यों लेवीय अपनी चराइयों और निज भूमि छोड़ कर, यहूदा और यरूशलेम में आए, क्योंकि यारोबाम और उसके पुत्रों ने उन को निकाल दिया था कि वे यहोवा के लिये याजक का काम न करें।

15. और उसने ऊंचे स्थानों और बकरों और अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये, अपनी ओर से याजक ठहरा लिए।

16. और लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगा कर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।

17. और उन्होंने यहूदा का राज्य स्थिर किया और सुलैमान के पुत्र रहूबियाम को तीन वर्ष तक दृढ़ कराया, क्योंकि तीन वर्ष तक वे दाऊद और सुलैमान की लीक पर चलते रहे।

18. और रहूबियाम ने एक स्त्री को ब्याह लिया, अर्थात महलत को जिसका पिता दाऊद का पुत्र यरीमोत और माता यिशै के पुत्र एलीआब की बेटी अबीहैल थी।

19. और उस से यूश, शमर्याह और जाहम नाम पुत्र उत्पन्न हुए।

20. और उसके बाद उसने अबशलोम की बेटी माका को ब्याह लिया, और उस से अबिय्याह, अत्ते, जीजा और शलोमीत उत्पन्न हुए।

21. रहूबियाम ने अठारह रानियां ब्याह लीं और साठ रखेलियां रखीं, और उसके अठाईस बेटे और साठ बेटियां उत्पन्न हुई। अबशलोम की बेटी माका से वह अपनी सब रानियों और रखेलियों से अधिक प्रेम रखता था;

22. सो रहूबियाम ने माका के बेटे अबिय्याह को मुख्य और सब भाइयों में प्रधान इस मनसा से ठहरा दिया, कि उसे राजा बनाए।

23. और वह समझ बूझकर काम करता था, और उसने अपने सब पुत्रों को अलग अलग कर के यहूदा और बिन्यामीन के सब देशों के सब गढ़ वाले नगरों में ठहरा दिया; और उन्हें भोजन वस्तु बहुतायत से दी, और उनके लिये बहुत सी स्त्रियां ढूंढ़ी।

About 2 इतिहास Chapter 11

Read 2 इतिहास Chapter 11 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 2 इतिहास in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: 2 इतिहास
Chapter: 11
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading 2 इतिहास. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading 2 इतिहास Chapter 11 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is 2 इतिहास Chapter 11?

2 इतिहास Chapter 11 is part of the Book of 2 इतिहास in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete 2 इतिहास Chapter 11 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from 2 इतिहास

  1. 2 इतिहास Chapter 36
  2. 2 इतिहास Chapter 15
  3. 2 इतिहास Chapter 20
  4. 2 इतिहास Chapter 34
  5. 2 इतिहास Chapter 2
  6. 2 इतिहास Chapter 2
  7. 2 इतिहास Chapter 29

Explore More from पुराना नियम

  1. अय्यूब Chapter 34
  2. 2 इतिहास Chapter 22
  3. भजन संहिता Chapter 66
  4. 1 शमूएल Chapter 17
  5. 2 इतिहास Chapter 30
  6. यहेजकेल Chapter 44
  7. व्यवस्थाविवरण Chapter 7

Related Chapters & Readings

  1. अय्यूब Chapter 17
  2. भजन संहिता Chapter 38
  3. इफिसियों Chapter 4
  4. भजन संहिता Chapter 144
  5. भजन संहिता Chapter 148
  6. 2 इतिहास Chapter 35
  7. 1 शमूएल Chapter 28
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *