1 कुरिन्थियों Chapter 8

For English

Read 1 कुरिन्थियों Chapter 8 Online

Read 1 कुरिन्थियों Chapter 8 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 1 कुरिन्थियों in the New Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of 1 कुरिन्थियों and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

1 कुरिन्थियों 8

अध्याय 8

1. अब मूरतों के साम्हने बलि की हुई वस्तुओं के विषय में हम जानते हैं, कि हम सब को ज्ञान है: ज्ञान घमण्ड उत्पन्न करता है, परन्तु प्रेम से उन्नति होती है।

2. यदि कोई समझे, कि मैं कुछ जानता हूं, तो जैसा जानना चाहिए वैसा अब तक नहीं जानता।

3. परन्तु यदि कोई परमेश्वर से प्रेम रखता है, तो उसे परमेश्वर पहिचानता है।

4. सो मूरतों के साम्हने बलि की हुई वस्तुओं के खाने के विषय में हम जानते हैं, कि मूरत जगत में कोई वस्तु नहीं, और एक को छोड़ और कोई परमेश्वर नहीं।

5. यद्यपि आकाश में और पृथ्वी पर बहुत से ईश्वर कहलाते हैं, (जैसा कि बहुत से ईश्वर ओर बहुत से प्रभु हैं)।

6. तौभी हमारे निकट तो एक ही परमेश्वर है: अर्थात पिता जिस की ओर से सब वस्तुएं हैं, और हम उसी के लिये हैं, और एक ही प्रभु है, अर्थात यीशु मसीह जिस के द्वारा सब वस्तुएं हुईं, और हम भी उसी के द्वारा हैं।

7. परन्तु सब को यह ज्ञान नही; परन्तु कितने तो अब तक मूरत को कुछ समझने के कारण मूरतों के साम्हने बलि की हुई को कुछ वस्तु समझकर खाते हैं, और उन का विवेक निर्बल होकर अशुद्ध होता है।

8. भोजन हमें परमेश्वर के निकट नहीं पहुंचाता, यदि हम न खांए, तो हमारी कुछ हानि नहीं, और यदि खाएं, तो कुछ लाभ नहीं।

9. परन्तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्वतंत्रता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए।

10. क्योंकि यदि कोई तुझ ज्ञानी को मूरत के मन्दिर में भोजन करते देखे, और वह निर्बल जन हो, तो क्या उसके विवेक में मूरत के साम्हने बलि की हुई वस्तु के खाने का हियाव न हो जाएगा।

11. इस रीति से तेरे ज्ञान के कारण वह निर्बल भाई जिस के लिये मसीह मरा नाश हो जाएगा।

12. सो भाइयों का अपराध करने से ओर उन के निर्बल विवेक को चोट देने से तुम मसीह का अपराध करते हो।

13. इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं।

About 1 कुरिन्थियों Chapter 8

Read 1 कुरिन्थियों Chapter 8 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 1 कुरिन्थियों in the New Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: 1 कुरिन्थियों
Chapter: 8
Testament: New Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading 1 कुरिन्थियों. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading 1 कुरिन्थियों Chapter 8 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is 1 कुरिन्थियों Chapter 8?

1 कुरिन्थियों Chapter 8 is part of the Book of 1 कुरिन्थियों in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete 1 कुरिन्थियों Chapter 8 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from 1 कुरिन्थियों

  1. 1 कुरिन्थियों Chapter 14
  2. 1 कुरिन्थियों Chapter 2
  3. 1 कुरिन्थियों Chapter 9
  4. 1 कुरिन्थियों Chapter 6
  5. 1 कुरिन्थियों Chapter 7
  6. 1 कुरिन्थियों Chapter 5
  7. 1 कुरिन्थियों Chapter 16

Explore More from नया नियम

  1. प्रकाशित वाक्य Chapter 21
  2. प्रकाशित वाक्य Chapter 12
  3. 2 पतरस Chapter 2
  4. मरकुस Chapter 13
  5. मत्ती Chapter 18
  6. मत्ती Chapter 26
  7. लूका Chapter 21

Related Chapters & Readings

  1. भजन संहिता Chapter 114
  2. लैव्यव्यवस्था Chapter 16
  3. प्रकाशित वाक्य Chapter 2
  4. न्यायियों Chapter 20
  5. 2 इतिहास Chapter 1
  6. यूहन्ना Chapter 4
  7. न्यायियों Chapter 19
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *