1 शमूएल Chapter 5

For English

Read 1 शमूएल Chapter 5 Online

Read 1 शमूएल Chapter 5 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 1 शमूएल in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of 1 शमूएल and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

1 शमूएल 5

अध्याय 5

1. और पलिश्तियों ने परमेश्वर का सन्दूक एबनेज़ेर से उठा कर अशदोद में पहुंचा दिया;

2. फिर पलिश्तियों ने परमेश्वर के सन्दूक को उठा कर दागोन के मन्दिर में पहुंचाकर दागोन के पास धर दिया।

3. बिहान को अशदोदियों ने तड़के उठ कर क्या देखा, कि दागोन यहोवा के सन्दूक के साम्हने औंधे मूंह भूमि पर गिरा पड़ा है। तब उन्होंने दागोन को उठा कर उसी के स्थान पर फिर खड़ा किया।

4. फिर बिहान को जब वे तड़के उठे, तब क्या देखा, कि दागोन यहोवा के सन्दूक के साम्हने औंधे मुंह भूमि पर गिरा पड़ा है; और दागोन का सिर और दोनों हथेलियां डेवढ़ी पर कटी हुई पड़ी हैं; निदान दागोन का केवल धड़ समूचा रह गया।

5. इस कारण आज के दिन तक भी दागोन के पुजारी और जितने दागोन के मन्दिर में जाते हैं, वे अशदोद में दागोन की डेवढ़ी पर पांव नहीं धरते॥

6. तब यहोवा का हाथ अशदोदियों के ऊपर भारी पड़ा, और वह उन्हें नाश करने लगा; और उसने अशदोद और उसके आस पास के लोगों के गिलटियां निकालीं।

7. यह हाल देखकर अशदोद के लोगों ने कहा, इस्राएल के देवता का सन्दूक हमारे मध्य रहने नहीं पाएगा; क्योंकि उसका हाथ हम पर और हमारे देवता दागोन पर कठोरता के साथ पड़ा है।

8. तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को बुलवा भेजा, और उन से पूछा, हम इस्राएल के देवता के सन्दूक से क्या करें? वे बोले, इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घूमाकर गत में पहुंचाया जाए। तो उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घुमाकर गत में पहुंचा दिया।

9. जब वे उसको घुमाकर वहां पहुंचे, तो यूं हुआ कि यहोवा का हाथ उस नगर के विरुद्ध ऐसा उठा कि उस में अत्यन्त हलचल मच गई; ओर उसने छोटे से बड़े तब उस नगर के सब लोगों को मारा, और उनके गिलटियां निकलने लगीं।

10. तब उन्होंने परमेश्वर का सन्दूक एक्रोन को भेजा और ज्योंही परमेश्वर का सन्दूक एक्रोन में पहुंचा त्योंही एक्रोनी यह कहकर चिल्लाने लगे, कि इस्राएल के देवता का सन्दूक घुमाकर हमारे पास इसलिये पहुंचाया गया है, कि हम और हमारे लोगों को मरवा डाले।

11. तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को इकट्ठा किया, और उन से कहा, इस्राएल के देवता के सन्दूक को निकाल दो, कि वह अपने स्थान पर लौट जाए, और हम को और हमारे लोगों को मार डालने न पाए। उस समस्त नगर में तो मृत्यु के भय की हलचल मच रही थी, और परमेश्वर का हाथ वहां बहुत भारी पड़ा था।

12. और जो मनुष्य न मरे वे भी गिलटियों के मारे पड़े रहे; और नगर की चिल्लाहट आकाश तक पहुंची॥

About 1 शमूएल Chapter 5

Read 1 शमूएल Chapter 5 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of 1 शमूएल in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: 1 शमूएल
Chapter: 5
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading 1 शमूएल. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading 1 शमूएल Chapter 5 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is 1 शमूएल Chapter 5?

1 शमूएल Chapter 5 is part of the Book of 1 शमूएल in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete 1 शमूएल Chapter 5 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from 1 शमूएल

  1. 1 शमूएल Chapter 30
  2. 1 शमूएल Chapter 27
  3. 1 शमूएल Chapter 23
  4. 1 शमूएल Chapter 29
  5. 1 शमूएल Chapter 25
  6. 1 शमूएल Chapter 31
  7. 1 शमूएल Chapter 22

Explore More from पुराना नियम

  1. भजन संहिता Chapter 109
  2. भजन संहिता Chapter 123
  3. 2 राजा Chapter 12
  4. होशे Chapter 2
  5. होशे Chapter 12
  6. 2 इतिहास Chapter 28
  7. भजन संहिता Chapter 88

Related Chapters & Readings

  1. यूहन्ना Chapter 10
  2. यिर्मयाह Chapter 11
  3. प्रेरितों के काम Chapter 1
  4. 1 शमूएल Chapter 25
  5. 2 राजा Chapter 3
  6. 1 इतिहास Chapter 7
  7. भजन संहिता Chapter 139
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *