गिनती Chapter 36

For English

Read गिनती Chapter 36 Online

Read गिनती Chapter 36 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of गिनती in the Old Testament. Browse every verse with easy chapter navigation, continue to the next chapter, or explore the complete Book of गिनती and the Holy Bible online.

Choose a Chapter

गिनती 36

अध्याय 36

1. फिर यूसुफियों के कुलों में से गिलाद, जो माकीर का पुत्र और मनश्शे का पोता था, उसके वंश के कुल के पितरों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूष मूसा के समीप जा कर उन प्रधानों के साम्हने, जो इस्त्राएलियों के पितरों के घरानों के मुख्य पुरूष थे, कहने लगे,

2. यहोवा ने हमारे प्रभु को आज्ञा दी थी, कि इस्त्राएलियों को चिट्ठी डालकर देश बांट देना; और फिर यहोवा की यह भी आज्ञा हमारे प्रभु को मिली, कि हमारे सगोत्री सलोफाद का भाग उसकी बेटियों को देना।

3. तो यदि वे इस्त्राएलियों के और किसी गोत्र के पुरूषों से ब्याही जाएं, तो उनका भाग हमारे पितरों के भाग से छूट जाएगा, और जिस गोत्र में से ब्याही जाएं उसी गोत्र के भाग में मिल जाएगा; तब हमारा भाग घट जाएगा।

4. और जब इस्त्राएलियों की जुबली होगी, तब जिस गोत्र में वे ब्याही जाएं उसके भाग में उनका भाग पक्की रीति से मिल जाएगा; और वह हमारे पितरों के गोत्र के भाग से सदा के लिये छूट जाएगा।

5. तब यहोवा से आज्ञा पाकर मूसा ने इस्त्राएलियों से कहा, यूसुफियों के गोत्री ठीक कहते हैं।

6. सलोफाद की बेटियों के विषय में यहोवा ने यह आज्ञा दी है, कि जो वर जिसकी दृष्टि में अच्छा लगे वह उसी से ब्याही जाए; परन्तु वे अपने मूलपुरूष ही के गोत्र के कुल में ब्याही जाएं।

7. और इस्त्राएलियों के किसी गोत्र का भाग दूसरे के गोत्र के भाग में ने मिलने पाए; इस्त्राएली अपने अपने मूलपुरूष के गोत्र के भाग पर बने रहें।

8. और इस्त्राएलियों के किसी गोत्र में किसी की बेटी हो जो भाग पानेवाली हो, वह अपने ही मूलपुरूष के गोत्र के किसी पुरूष से ब्याही जाए, इसलिये कि इस्त्राएली अपने अपने मूलपुरूष के भाग के अधिकारी रहें।

9. किसी गोत्र का भाग दूसरे गोत्र के भाग में मिलने न पाएं; इस्त्राएलियों के एक एक गोत्र के लोग अपने अपने भाग पर बने रहें।

10. यहोवा की आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी सलोफाद की बेटियों ने किया।

11. अर्थात महला, तिर्सा, होग्ला, मिलका, और नोआ, जो सलोफाद की बेटियां थी, उन्होंने अपने चचेरे भाइयों से ब्याह किया।

12. वे यूसुफ के पुत्र मनश्शे के वंश के कुलों में ब्याही गई, और उनका भाग उनके मूलपुरूष के कुल के गोत्र के अधिकार में बना रहा॥

13. जो आज्ञाएं और नियम यहोवा ने मोआब के अराबा में यरीहो के पास की यरदन नदी के तीर पर मूसा के द्वारा इस्त्राएलियों को दिए वे ये ही हैं॥

About गिनती Chapter 36

Read गिनती Chapter 36 online from the Holy Bible. This chapter is part of the Book of गिनती in the Old Testament. Continue reading with the chapter navigation above or explore the complete book.

Book Information

Book: गिनती
Chapter: 36
Testament: Old Testament

How to Read this Chapter

Use the Previous and Next Chapter buttons to continue reading गिनती. You can also adjust the font size for comfortable reading and browse other books of the Bible using the navigation links.

https://www.youtube.com/watch?v=rzsT_Q3KLzE

More Resources

Continue Reading the Bible

Continue reading गिनती Chapter 36 and explore every book, chapter and verse of the Holy Bible. Use the navigation links above and below to move through the Scriptures with ease.

Frequently Asked Questions

What is गिनती Chapter 36?

गिनती Chapter 36 is part of the Book of गिनती in the Holy Bible.

Can I read this chapter online?

Yes. You can read the complete गिनती Chapter 36 online for free with easy chapter navigation.

More Chapters from गिनती

  1. गिनती Chapter 4
  2. गिनती Chapter 33
  3. गिनती Chapter 15
  4. गिनती Chapter 3
  5. गिनती Chapter 28
  6. गिनती Chapter 25
  7. गिनती Chapter 20

Explore More from पुराना नियम

  1. अय्यूब Chapter 5
  2. भजन संहिता Chapter 109
  3. होशे Chapter 1
  4. भजन संहिता Chapter 40
  5. 1 इतिहास Chapter 22
  6. व्यवस्थाविवरण Chapter 18
  7. सभोपदेशक Chapter 1

Related Chapters & Readings

  1. भजन संहिता Chapter 105
  2. अय्यूब Chapter 24
  3. इफिसियों Chapter 1
  4. निर्गमन Chapter 39
  5. लूका Chapter 4
  6. 2 राजा Chapter 11
  7. नीतिवचन Chapter 30
Share Your Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *